भजन कीर्तन उपरांत निकाली गई शोभायात्रा | CRIME JUNCTION भजन कीर्तन उपरांत निकाली गई शोभायात्रा
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भजन कीर्तन उपरांत निकाली गई शोभायात्रा


                                  वीडियो


वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ से है जहां गुरुद्वारा गुरूसिंह सभा पंजाबी कालोनी से श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 553 वे आगमन पुरब पर ,सुबह 8.00 अखण्ड पाठ साहिब का समापन हुआ, 9.00 बजे सहज पाठ के समापन की अरदास उपरांत कीर्तन दरबार सजाया गया।


 जिसमे हजूरी रागी भाई मनोहर सिंह ने अपने जत्थे के साथ कीर्तन किया 11.30बजेहजूरी रागी नानक शाही बाबागंज के विपिन प्रीत सिंह ने कीर्तन किया ।


12.30 सरदार अखण्ड सिंह ने शबद गायन किया मंजीत कौर ब उनके बच्चो ने भी शबद गायन किया 2.00बजे शिवानी मातन हेलिया ने भजन गायन किया।


 2.30बजे से लखनऊ से पधारे भाई सुखप्रीत सिंह ने अपने जत्थे कै साथ कीर्तन किया व गुरु इतिहास बताया .8 वर्षीय बच्ची सुखलीन कौर अमोलक सिंह की पुत्री ने गुरुनानक साहिब की पेंटिग बनाकर गुरुद्वारा साहिब को भेट की जिसे सभी ने बहुत सराहाना किया,3.30बजे अरदास उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरण किया गया ।।


3.45बजे गुरुद्वारा सिंह सभा से एक विशाल नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई जो अपने शानो शौकत के साथ एक नगर कीर्तन शोभायात्रा श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की सरपरस्ती व पंच प्यारो के नेतृत्व निकाली गई , 


नगर कीर्तन का मुख्य आकर्षण फूलों इस सजे रथ पर श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की सवारी, पुरुषो एवम महिलाओं के कीर्तनी जत्थे जो गुरु साहिब जस  गायन करते चल रहे थे नगर कीर्तन शोभायात्रा में सिख समाज के अलावा सभी समाज के बंधु शामिल होकर शोभा बढ़ा रहे थे, 


नगर में जगह जगह जलपान के स्टाल लगाए गए , कीर्तनी जत्थे गुरु महाराज जी की उत्सत्त के शब्द कीर्तन गायन करते हुए चल रहे थे,शबद कीर्तन गायन कर रहे थे  शोभायात्रा शुरू होकर राजपाल टंकी, श्रीराम तिराहा चौक घंटा घर, गुरुनानक चौक भंगवा चुंगी होते हुए गुरुद्वारा नानक शाही बाबागंज पर समाप्त हुई, 


शोभा यात्रा का नेतृत्व गुरुद्वारा के प्रधान कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह राजू, सविंदर सिंह बग्गा, जसबीर सिंह विक्की, सतनाम सिंह ,कुलजीत सिंह, रघुबीर सिंह, रमन जीत सिंह, कुलदीप सिंह शंटी, निकाली जावेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे