Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ



कुलदीप तिवारी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां  लालगंज क्षेत्र के सई नदी के तट पर स्थित बरीबोझ गांव में 24 नवंबर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया।


कथा व्यास व्याकरणाचार्य योगेश महाराज ने भक्तों के साथ कलश यात्रा में गाजे बाजे के साथ कथा स्थल से निकलकर सई नदी होते हुए वंसत्ती माता के मंदिर से शिव मंदिर पहुंचे मुख्य यजमान जगत पाल तिवारी और शिवकली देवी के साथ 51 कलश लिए हुए महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई।


कलश यात्रा कथा स्थल पर सम्पन्न हुई।कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।जिसके बाद कथा व्यास आचार्य योगेश महाराज आचार्य कुलगुरु चक्रधर महाराज, धर्मेंद्र तिवारी, रामचंद्र तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, मुन्ना सिंह, अधिवक्ता दीपेंद्र तिवारी, मुरलीधर दुबे, अनिल कुमार दुबे, अमित कुमार दुबे, पत्रकार रमेश चौबे, राम नारायण चौबे, विजय पाल वर्मा, सौरभ शुक्ला, शैलेश मिश्र, अरविंद चौबे, रविशंकर मिश्रा, अशोक तिवारी, नीलम तिवारी, मीना तिवारी, रेनू तिवारी, आरती तिवारी, ऋचा तिवारी, रामा ओझा, दिनेश ओझा, रोहित मिश्र, चंदभान पांडे, जय वीर सिंह, ऋषभ तिवारी, तिवारी सौरभ तिवारी, अंकित तिवारी, केशव दत्त पांडे, आशीष तिवारी, दयाशंकर मिश्रा, सोनू मिश्रा, सोनू तिवारी, अरुण तिवारी, मनीष दुबे, सच्चिदानंद दुबे, राधेश्याम दुबे, सुमित तिवारी, राजू सिंह, अजीत जायसवाल, रोहित पांडे, देवीदीन विश्वकर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने कलश यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे