Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सकरौरा का प्रसिद्ध श्रीधनुषयज्ञ महोत्सव रामायण पाठ के साथ प्रारम्भ



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नगर करनैलगंज के सकरौरा का प्रसिद्ध श्रीधनुषयज्ञ महोत्सव बुधवार को धूमधाम से रामायण पूजा के साथ प्रारम्भ हो गया। यह महोत्सव कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा। 


श्री धनुषयज्ञ महोत्सव समिति के कार्यवाहक महामंत्री धीरज जायसवाल ने बताया कि बुधवार को पंडित ज्ञानेश्वर पाठक के मंत्रोचारण से पूजा आरम्भ हुई। 


उसके बाद  रामधन निषाद, पन्नालाल स्वर्णकार, शचींद्रनाथ मिश्र, रितेश सोनी, शिवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, भोला सोनी आदि के रामायण गान से महोत्सव कि शुरुआत कि गई। 


उन्होंने बताया कि गुरुवार को विष्णु चरित्र, वरदान एवं शाप, शुक्रवार को श्रीराम जन्म शनिवार को मुनि आगमन, तड़का वध, मरीच दरबार, रविवार को अहिल्या उद्धार, गंगातट आगमन, नगर दर्शन, सोमवार को धनुष यज्ञ वाह मंगलवार को परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन किया जाएगा। 


बद्री कश्यप, पुजारी कश्यप, सौरभ कश्यप, गिरधारी लाल विश्वकर्मा, राकेश जायसवाल, रामराज गौतम सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे