Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:राह चलती महिला को बाइक सवार ने पीछे से मारी टक्कर,महिला सहित दो घायल



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। राह चलती महिला को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला समेत दो लोग घायल हो गए।


जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 


घटना करनैलगंज परसपुर मार्ग स्थित चकरौत चौराहे के पास की है। थाना परसपुर अंतर्गत ग्राम बलमत्थर के मजरा दुबे पुरवा निवासी सीमा पत्नी ननकू 40 वर्ष पैदल करनैलगंज की तरफ जा रही थी। चकरौत बाजार चौराहे के पास पहुंची ही थी,


उसी बीच ग्राम भौरीगंज निवासी रिजवान ने पीछे से बाइक से टक्कर मार दिया। जिससे महिला व बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज लाया गया। 


जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे