Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:दिव्यांग वृद्ध की भूमि पर जबरन निर्माण कराकर रास्ता किया अवरुद्ध



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। दिव्यांग वृद्ध की भूमि पर जबरन निर्माण कराकर उसका रास्ता अवरुद्ध किया जा रहा है। मामला कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम नकार से जुड़ा है।


 यहां के निवासी रामफेर ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है वह दिव्यांग है, गाटा संख्या 308 स्थित ग्राम नकार में वह सह खातेदार है। उसके दिव्यांग होने का फायदा उठाते हुये दूसरा खातेदार उसके हिस्से की बेसकीमती भूमि हड़पने की नियत से सम्पूर्ण भाग पर जबरन निर्माण करवाने लगा। 


मना करने पर आमादा फ़ौजदारी हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसी भूमि पर उसका निकास भी है। यदि उक्त भूमि पर निर्माण हो गया तो उसकी भूमि कब्जा होने के साथ ही उसके घर से निकलने का रास्ता भी बंद हो जायेगा। 


एसडीएम हीरालाल ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज को प्रकरण कि जांच करके विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। 


चचरी पुलिस चौकी प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि रामफेर का सगा भाई निर्माण करवा रहा था। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य रोंक दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे