Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:पूर्व चेयरमैन सहित सरकारी कर्मचारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज


                               वीडियो


रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी प्रियंका मिश्रा की तहरीर पर वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन व अन्य कर्मचारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। 


जिसमें कहा गया है कि 4 नवंबर की रात्रि सरकारी कंप्यूटर व सरकारी कर्मचारी की सहयोग से वर्तमान चेयरमैन रजिया खातून के पति शमीम अच्छन द्वारा नगर पालिका परिषद के मतदाता सूची में फर्जी अभिलेख के आधार पर नाम बढ़ाने के लिए कार्य कराया जा रहा था। 


जिसको लेकर संभावित प्रत्याशियों व नगर वासियों ने पालिका परिसर में प्रदर्शन किया। दोनों कार्यालयों के कंप्यूटर पर एनआईसी की लॉगिन पाई गई। आधार कार्ड कंप्यूटर पर रक्षित किए गए थे। पासपोर्ट साइज की फोटो भी बरामद हुई है।


 शमीम अच्छन वर्तमान में चेयरमैन प्रत्याशी हैं जो अपने निर्वाचन के लिए निकाय की संपत्तियों एवं निकाय कर्मचारियों का उपयोग अपने निर्वाचन हेतु परिवर्धन, अपमार्जन व संशोधन के लिए करा रहे थे। नगर पालिका कार्यालय में हो रहे इस कार्य की कोई जानकारी उन्हें नहीं थी। 


पुलिस ने अधिशासी अधिकारी प्रियंका मिश्रा की तहरीर पर शमीम अच्छन व सरकारी कर्मचारी के विरुद्ध धारा 419, 420 व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे