Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुबौलिया हनुमानबाग चकोही में हुए दीपोत्सव कार्यक्रम प्रतिभाग किए लोगों को किया गया सम्मानित



भाजपा नेता विनय सिंह सोनू द्वारा किया गया सम्मानित                           

सुनील उपाध्याय 

 बस्ती। जिले के दुबौलिया विकासखंड अंतर्गत हनुमान बाग चाकोही में हुए दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान विकासखंड के स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा किए गये सांस्कृतिक कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा नेता विनय सिंह सोनू ने विद्यालय पर जाकर छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


वही थानाध्यक्ष दुबौलिया को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया,

जानकारी के अनुसार बता दें कि विकासखंड दुबौलिया अंतर्गत हनुमान बाग चाकोही में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान एडी एकेडमी धर्मपुर दुबौलिया, वा आदर्श बाल शिक्षा निकेतन आराजीडूही धर्मपुर मुस्ताहकम, एसबीएस इंटर कॉलेज बरसाएं,नेताजी सुभाष चंद्र बोस मॉडल पब्लिक स्कूल, मिथिलेश कुमार पांण्डेय इंटर कॉलेज विशेश्वरगंज, आर के साइंस इंटर कॉलेज तुर्कीपुर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की सफलता को लेकर आज प्रति विद्यालय पर जाकर भाजपा नेता ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया इसी क्रम में कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग में लगे व्यापार मंडल के पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे