Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रामकृपाल मिश्र इण्टर मीडिएट कालेज एवं चिल्ड्रन पैराडाइज स्कूल सगरा सुंदरपुर में शुरू हुआ चार दिवसीय खेल महोत्सव



एसडीएम लालगंज व सीओ लालगंज ने खेल महोत्सव का किया उदघाटन

पहले दिन की प्रतियोगिता में छात्राओं का रहा दबदबा

कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। रामकृपाल मिश्र इण्टरमीडिएट कालेज एवं चिल्डेªन पैराडाइल स्कूल सगरा सुंदरपुर में सोमवार से चार दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ उप जिलाधिकारी लालगंज एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।


चार दिन तक चलने वाले इस खेल महोत्सव का उदघाटन करते हुए उप जिलाधिकारी लालगंज सौम्य मिश्र ने कहा कि छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना होता है।

जिसके लिए इस प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों से जीवन मंे उन्हें आगे बढ़ने मे सहायता मिलती है। 


उप जिलाधिकारी ने बच्चों से आहवान किया कि खेल प्रतियोगिता में जीत हार जो भी हो लेकिन प्रतियोगिता में भाग अवश्य लेना चाहिये। इससे हौसला बढ़ता है और जीत की ललक पैदा होती है।


 चार दिवसीय खेल महोत्सव के शुभारंभ पर बोलते हुए रामसूरत सोनकर ने कहा कि आज का परिवेश बच्चों को चतुर्मुखी विकास के साथ ही सफलता की सीढी की ओर ले जाता है। 


उन्होनें कहा कि छात्र छात्राओं के जीवन में खेल का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है। आज खेल के क्षेत्र मे लोग राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे है। खेल के रास्ते प्रशासनिक सेवा के दरवाजे भी छात्रों के लिए खुलते हैं। 


प्रबंधक आदर्श मिश्र ने स्वागत भाषण करते हुए विद्यालय के विविध आयोजन पर प्रकाश डाला। उन्होनंे कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए प्रयत्नशील है। 


खेल महोत्सव में विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास मिश्र ने सभी अतिथियों का आभार जताया। उन्होनें कहा कि खेल से बच्चों के विकास की कडी जुडी है। इसीलिए विद्यालय समय समय पर खेलों के साथ ही क्रियात्मक गतिविधियों पर भी जोर देता है। 


जिससे कि बच्चों का सर्वागीण विकास हो सकेगा। उदघाटन पर ऑल इण्डिया रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष जाकिर अली, ध्रुव नारायण मिश्र, चतुर्भुज मिश्र, अंकुर सिंह, समशाद खान, सरोज सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। 


महोत्सव के पहले दिन प्रतियोगिता में छात्राओं का दबदबा दिखा। खो खो, कबडडी के साथ ही बनाना रेस, लेमन रेस, रूमाल झपटटा में भी छात्राओं ने बाजी मारी। 


सीनियर वर्ग मे कबडउी प्रतियोगिता मे कक्षा दस के छात्रो ने कक्षा नौ के छात्रों को शिकस्त दिया। म्यूजिक चेयर मे जूनियर वर्ग में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे