Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दुबौलिया ब्लाक मे सांसद खेल महाकुंभ को लेकर हुई बैठक



सुनील उपाध्याय               

  बस्ती।जिले मे आगामी दिसंबर माह में होने वाले सांसद खेल महाकुंभ को लेकर दुबौलिया ब्लाक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रभारी वरुण पाण्डेय वा खेल संयोजक सुनील सिंह वा सहसंयोजक भगवान बक्स सिंह नेतृत्व में शनिवार को बैठक कर रुपरेखा तैयार की गयी। 


बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लाक प्रभारी भाजपा नेता वरूण पाण्डेय ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन 21 से 30 नवम्बर तक होगा। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 के बच्चे भाग ले सकेंगे। 


साथ ही ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से दौड़, क्रिकेट, वालीबॉल, कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, ऊंची कूद, शतरंज, हांकी, जूडो, फुटबॉल, कैरम, लंबी कूद, बैडमिंटन, क्षेपण, वालीवाल की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 


ब्लॉक स्तर से तैयार टॉप टेन खिलाड़ी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। दुबौलिया का ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सर्वोदय विद्यालय हेगापुर वा विवेकानंद इंटर कॉलेज दुबौलिया के प्रांगण में होगा। 


विकास खण्ड दुबौलिया में सांसद खेल महाकुंभ का सेमीफाइनल 10 से 16 दिसम्बर तक खेला जाएगा।


इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार वा प्रभारी ऐ डी यो चंद्रशेखर सिंह  ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश यादव वा भाजपा नेता चतुर्गुन राजभर,प्रधान संघ अध्यक्ष साधू शरन वा अमन पाण्डे, अम्बुज सिंह, राजेंद्र राजभर, हरिओम पाण्डे अनिल चौधरी,चन्द प्रकाश शुक्ला, सोनू पाण्डे, गंगेश सिंह, विनोद पाठक, कृष्ण मुरारी उपाध्याय, अमरीश तिवारी,मनोज तिवारी, आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे