Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा किसान मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग में इतिहास और भविष्य पर विमर्श

 


किसानों के उत्थान और कल्याणकारी योजनाओें पर चर्चा

सुनील उपाध्याय 

बस्ती। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ।


वक्ताओं ने भाजपा के इतिहास, विकास, हमारा विचार, परिवार, संगठन संरचना, केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और किसान मोर्चा की भूमिका पर चार सत्रों में प्रकाश डाला।

कार्यक्रम प्रवासी एवं किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री मुख्य अतिथि अंजनी कुमार सिंह ‘सोनू’ ने कहा कि भाजपा किसानों के उत्थान के लिये समर्पित है। 


किसानों की आय दो गुनी हो इसके लिये जमीनी धरातल पर वैज्ञानिक खेती को विकसित किया जा रहा है। यही नहीं करोड़ो किसानों के लिये किसान सम्मान निधि बड़ा अवसर साबित हो रही है। नीम कोटेड यूरिया ने खेती की दिशा बदल दिया है।


प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने संगठन संरचना में हमारी भूमिका पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ नेता राजेन्द्रनाथ तिवारी ने हमारा विचार परिवार और जिला प्रभारी अशोक सिंह ने भाजपा की विकास यात्रा और इतिहास पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी।


भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसान मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत करते हुये कहा कि पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुरूप निरन्तर मोर्चा सक्रिय भूमिका में है और किसानों को जागरूक करने, कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में निरन्तर सक्रियता बनी हुई है।


यह जानकारी देेते हुये किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अजीत शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में  महामंत्री अमृत वर्मा, नागेन्द्र सिंह, जिला मंत्री प्रदीप द्विवेदी, वरूण सिंह, वशिष्ठ मुनि दूबे,  आलोक पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, गौरव त्रिपाठी, अवनीश सिंह, पवन कुमार    चौधरी,  पंकज मिश्रा, अनिल कुमार पाण्डेय, पवन वर्मा, सतीश कुमार पाण्डेय, कौशल गुप्ता, रामभद्र शुक्ल,  दिप्तधर दूबे, रामभद्र शुक्ल, संजय द्विवेदी, रमेश तिवारी, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, अनिल चौधरी, महेन्द्र पाण्डेय, ऋषभ श्रीवास्तव, अनुराग शुक्ल,  अंकित पाण्डेय, महेन्द्र पाण्डेय, विजय पाण्डेय, घनश्शम तिवारी, नर्वदेश्वर शुक्ल, शिवनरायन मिश्र, सुनील मिश्र के साथ ही अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे