Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कुदरहा में सांसद खेल महाकुंभ के रजिस्ट्रेशन कार्यालय का हुआ उद्घाटन



सुनील उपाध्याय 

बस्ती। सोमवार को ब्लॉक सभागार कुदरहा में सांसद खेल महाकुंभ के प्रभारी सरोज मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक अमृत वर्मा डब्लू, सह संयोजक आलोक त्रिपाठी के साथ ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने फीता काट कर रजिस्ट्रेशन कार्यालय का उद्घाटन  किया। 



उद्घाटन के पश्चात आयोजित बैठक में सांसद खेल महाकुंभ के प्रभारी सरोज मिश्रा ने कुदरहा में 10 से 16 दिसम्बर तक होने वाले खेल प्रतियोगिता में जिम्मेदार पदाधिकारियों से कंट्रोल रूम, रजिस्ट्रेशन, मंच, माइक, ग्राउंड सुरक्षा, जल प्रबन्धन, मीडिया, सोशल मीडिया, यातायात, चिकित्सा, साफ सफाई, अतिथि आगमन हेतु बातचीत कर समीक्षा की। 


वहीं क्रिकेट, खो खो, कबड्ड़ी, वॉलीवाल, दौड़ जैसे प्रत्येक खेल के लिए खेल संयोजकों से बेहतर प्रदर्शन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।



 सांसद खेल महाकुंभ के कार्यक्रम प्रभारी अमृत वर्मा ने विभिन्न विद्यालयों से आये विद्यार्थियों का विभिन्न खेलों हेतु रजिस्ट्रेशन कर पदाधिकारियों और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यालय उद्घाटन के प्रथम दिन 150 बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया।



ब्लाक प्रमुख कुदरहा व कार्यक्रम संरक्षक अनिल दूबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि सांसद खेल महाकुंभ में विकास खण्ड कुदरहा को जनपद में प्रथम स्थान दिलाने हेतु विभिन्न खेलों के संयोजक व अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्था के जिम्मेदारियों का दायित्व पाये भाजपा पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत कर किया। 


उन्होंने ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन हेतु ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराये जाने हेतु दिशा निर्देश दिया।


 बैठक में मुख्य रूप से कुलभूषण दूबे, मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान, पंकज शुक्ला, मनीष पाण्डेय, संजय चौरसिया, जनार्दन तिवारी, रवि पाण्डेय, मस्तराम राजभर, खण्ड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ फैज वारिस क्षेत्रीय युवा खेल अधिकारी राधा गुप्ता व अन्य पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।

 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे