Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

धूमधाम से मनाई गई पूर्व विधायक एवं शिक्षामनीषी पं• राम अंजोर मिश्र की जयंती


                                वीडियो


वेदव्यास त्रिपाठी 

लालगंज,प्रतापगढ़: नगर स्थित राम अंजोर मिश्र इंटर कालेज में पूर्व विधायक एवं नगर के बहुगुणा पीजी कालेज समेत आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के संस्थापक शिक्षा मनीषी पं0 राम अंजोर मिश्र की जयंती संस्थापक दिवस के रूप में सोल्लास मनाई गयी। 


कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी व शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने पं0 राम अंजोर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। अतिथियों ने माॅ सरस्वती के चित्र पर भी पुष्पार्जन किया। 


समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारतीय मेधाओं के अदभुद ज्ञान भण्डार के चलते आज दुनिया में देश के ज्ञान-विज्ञान का परमचम लहरा रहा है। 


उन्होने मेधावियों से कड़ी मेहनत तथा लगन के साथ आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी सर्वश्रेष्ठता को बनाये रखने का आवाहन किया। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पं0 राम अजोर मिश्र ने शिक्षा तथा समाजसेवा के क्षेत्र में जो सिद्वांत व आदर्श के मूल्यों को विरासत में सौपा है, उसे आगे बढ़ाये रखने के लिए हमे संकल्पबद्व होना होगा। 


राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने शिक्षाविदों से भी पीढ़ी के निर्माण में अपने ज्ञान का सर्वस्व समर्पित करने का भी आवाहन किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज और देश का निर्माण मजबूती से जारी रखा जा सकता है। 


शिक्षक विधायक उमेश ने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं के ज्ञान और निरंतर उनकी सफलताओं को नये भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हास्य व्यंग , कौव्वाली, लोकगीत, भावनृत्य आदि संास्कृतिक कार्यक्रमों की वरिष्ठ साहित्यकार विशाल मूर्ति मिश्र व संगीताचार्य विनय शुक्ल के संयोजन में मनमोहन प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोेह लिया । 


विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शुक्ल ने स्वागत भाषण में शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक यमुना प्रसाद मिश्र ने किया। 


कार्यक्रम के दौरान सासंद प्रमोद तिवारी एवं शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या नीलम ओझा को उत्कृष्ट सेवा काल के लिए सम्मानित किया। 


पण्डित जी के कनिष्ठ पुत्र डाॅ0 वीरेन्द्र मिश्र तथा पौत्र डाॅ0 सौरभ मिश्र, पुत्री रानी शुक्ला एवं पुत्रबधू डाॅ0 पूर्णिमा मिश्रा ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य दयाशंकर पाण्डेय , पीजी कालेज प्राचार्य डाॅ0 शैलेन्द्र मिश्र, प्रधानाचार्य बैजनाथ तिवारी, प्रधानाचार्या गीता त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अखिलेश पाण्डेय, इं0 सुनील पाण्डेय, इं0 जीतेन्द्र त्रिपाठी , डाॅ0 आरएस त्रिपाठी, डाॅ0 श्रृचा सुकुमार ने भी शैक्षिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। 


इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, डाॅ0 डीपी ओझा, पं0 रामफेर पाण्डेय, डाॅ0 श्यामदुलारी सिंह, डाॅ0 शिवमूर्ति शास्त्री, डाॅ0 राजकुमार पाण्डेय, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे