Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सई नदी में मिला अज्ञात शव, हड़कम्प



कुलदीप तिवारी 

लालगंज,प्रतापगढ़: उदयपुर थाना क्षेत्र के रामनगरकोल मुस्तफाबाद गांव में अज्ञात शव बरामद होने से हड़कम्प मच गया।


 गांव से पांच सौ मीटर दूरी पर रविवार दोपहर लगभग बारह बजे चरवाहों ने सई नदी में किसी अज्ञात युवक शव उतराया देखा तो अवाक रह गये। सूचना पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची । 


हालाकि शव का पहचान नही हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेजवाया। थाना प्रभारी रणविजय सिंह का कहना हैं शव लगभग तीन दिन पूर्व की होने की आशंका है। 


शव पर कई जगह धारदार निशान होने को लेकर लोगों में हत्याकर शव फेके जाने की चर्चा रही। मृतक का शव झिल्ली में बधा पाया गया। शव मिलने से इलाके में हड़कम्प का माहौल भी दिखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे