Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

योग ,प्राणायाम और दुर्लभ औषधियों का संगम है आरोग्य दोहावलीःओम नीरव



कुलदीप तिवारी 

लालगंज ,प्रतापगढ़। पुस्तकें किसी समाज का प्रतिबिंब होने के साथ साथ सम्बन्धित साहित्य की जीवंतता,उसकी उपयोगिता,अर्थ एवं सन्दर्भो का  का भी प्रमाण हुआ करती हैं।


किताबें ऐसा आभूषण हैं जिनकी महत्ता कभी कम नही हो सकती।आरोग्य दोहावली में भी जिस साहित्य का समावेश रचनाकार द्वारा किया गया है निःसन्देह प्रणम्य है,सराहनीय है। 


यह बातें नगर स्थिति बहुगुणा पीजी कालेज के सभागार में रविवार को अंजनी शुक्ल अमोघ द्वारा विरचित कृति आरोग्य दोहावली के विमोचन के अवसर पर देश के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार ओम नीरव ने कहीं। 


उन्होंने आरोग्य दोहावली पर प्रकाश डालते हुए इसे पाठकों के लिए दिशाबोधक कहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आकाशवाणी दूरदर्शन प्रयागराज के निदेशक लोकेश शुक्ल ने आरोग्य दोहावली को समाज के लिए विशेष हितकारी कहा है। 


विशिष्ट अतिथि अवधी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद पाण्डेय,साहित्यकार दयाराम मौर्य रत्न,डॉ दुर्गा प्रसाद ओझा,कैलाश नाथ ओझा ,अर्जुन सिंह,अशोक टाटम्बरी,डॉ श्याम शंकर शुक्ल श्याम ,वेद प्रकाश प्रचंड आचार्य शक्तिधर नाथ पाण्डेय, संगमलाल त्रिपाठी भवर, नरेन्द्र भूषण, डाॅ0 ललित पाण्डेय, अर्जुन सिंह ने भी आरोग्य दोहावली की महत्ता पर सार्थक चर्चा रखी ।


पुस्तक के रचयिता एवं ओज कवि अंजनी अमोघ ने आरोग्य दोहावली में वर्णित मुख्य दोहों को पढ़ते हुए उसकी सन्दर्भो को जन मानस के समक्ष रखा।


चिकित्सा शिक्षा,योग ,विटामिन्स,औषधि,आहार से सम्बंधित जिन गूढ़ तत्वों का समावेश उन्होंने अपनी किताब में किया है उसको प्रस्तुत करते हुए कुछ अंशों का पाठ भी किया।कार्यक्रम के संयोजक आचार्य केशरी नन्दन शुक्ल का भी मंच से अंगवस्त्रम सहित माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।


इस मौके पर सूबेदार सिंह चैहान,देव मणि तिवारी, आचार्य राम अवधेश मिश्रा,डॉ शाहिदा, चेयर पर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, प्रकाश चन्द्र मिश्र,केडी मिश्रा सहित तमाम समाजसेवियों का सारस्वत सम्मान किया गया।


 विमोचन के मौके पर ब्राह्मण स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ,रूलर्स बार के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल,डॉ शाहिदा,सुनील शुक्ला,डॉ ज्ञानेंद्र नाथ तिवारी,अखिलेश पाण्डेय, हेमेन्द्र सिंह,विनय शुक्ल,राधेकृष्ण त्रिपाठी,आनन्द मोहन ओझा,भूपेंद्र तिवारी काजू,अमित शुक्ला,शिवांश शुक्ला,आशुतोष ओझा,जितेंद्र शुक्ला रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे