कुण्डा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त प्रयागराज ने सुनी शिकायतें, 06 मामलों का मौके पर किया गया निस्तारण | CRIME JUNCTION कुण्डा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त प्रयागराज ने सुनी शिकायतें, 06 मामलों का मौके पर किया गया निस्तारण
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कुण्डा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त प्रयागराज ने सुनी शिकायतें, 06 मामलों का मौके पर किया गया निस्तारण




वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मण्डलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पन्त की अध्यक्षता में तहसील कुण्डा में आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डलायुक्त प्रयागराज ने दूर-दराज से आये हुये शिकायकर्ताओं की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द से जल्द शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। 


उन्होने निर्देशित किया कि शासन के मंशानुरूप सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी कार्यालय में समय से बैठकर जन समस्याओं को सुने और समय सीमा के अन्तर्गत उनका निराकरण कागज के साथ-साथ धरातल पर भी सुनिश्चित किया जाये। 


समस्याओं के निराकरण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिये ताकि फरियादियों को बार-बार ब्लाक, तहसील व जनपद मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। 


सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी-बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाये और प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण भी सुनिश्चित किया जाये, यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। 


भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण करायें इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाये। 


उन्होने सभी लेखपाल एव ंराजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि सरकारी जमीनों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने पाये इसका ध्यान रखा जाये यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल/राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। 

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई0जी0 प्रयागराज डा0 राकेश सिंह ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया। 


उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। महिलाओं की शिकायतों को गम्भीरता से सुने तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण भी सुनिश्चित करें। 


शिकायतकर्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में थानाध्यक्ष किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें अन्यथा सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। 


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने भी जनसमस्याओं की शिकायतों को सुनकर अधिकारियांं को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया।


कुण्डा तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 224 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 06 राजस्व विभागों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। 


सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 224 शिकायतों में से 59 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 53, विकास विभाग से 29, समाज कल्याण से 21, शिक्षा विभाग से 10 एवं 52 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई। 


सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कुण्डा सतीश कुमार त्रिपाठी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे