Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पेंशन के इस महासमर मे लक्ष्मीबाई बन जाऊंगी: उर्मिला पाल



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां आल टीचर्स& इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महिला मोर्चा के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के साथ ही जनपद  के मीराभवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क मे रानी लक्ष्मीबाई जयंती तथा दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।



कार्यक्रम की शुरुआत रानी लक्ष्मीबाई के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया तथा अखिलेश कुमार दिनेश सरोज,भोपाल बर्मा द्वारा रानी लक्ष्मीबाई की बीरता को याद करते हुए क्रमशः गीत प्रस्तुत किया तथा डा.रामाशीष सिंह के चरणों मे पुष्पांजलि अर्पित किया गया।


कार्यक्रम मे रानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा शानदार रंगोली तथा मातृशक्तियो द्वारा दीपदान करके पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प दुहराया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्मिला पाल तथा संचालन पार्वती विश्वकर्मा जिला संयोजिका ने किया। संचालन करते हुए पार्वती विश्वकर्मा ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के संघर्षों की वजह से देश को अंग्रेजों की जंजीरों से आजादी मिली।


अध्यक्षता कर रही उर्मिला पाल ने कहा कि जिस तरह से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। उसी प्रकार मातृशक्तियो को भी एन.पी.एस. निजीकरण भारत छोडो आंदोलन मे बिना किसी संकोच के संघर्ष करना होगा! 


अटेवा मण्डलीय मंत्री डा०विनोद त्रिपाठी ने कहा कि अटेवा एकमात्र मुद्दा पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष मा.विजय कुमार बंधुजी के नेतृत्व मे एक दिन पूरे देश मे पेंशन अवश्य बहाल होगी।


कार्यक्रम मे कल्पना कनौजिया,रंजना विश्वकर्मा, सी.पी.राव जिलाध्यक्ष, उमेश मिश्र जिला महामंत्री, विनय सिंह जिला सहसंयोजक,वेद प्रकाश आर्यन आई.टी.सेल ,नीरज सिंह,सुरेन्द्र विमल जिला संगठन मंत्री,विजय शंकर गुप्ता, राजेन्द्र वर्मा जिला संयुक्त मंत्री,सदर से मो.अकरम अंसारी संरक्षक ,बसंतलाल संयोजक, राम सागर महामंत्री, महेशमणि,चन्द्रभान सरोज सहसंयोजक,विमल राव मीडिया प्रभारी, दुजई कुमार संगठन मंत्री, लक्ष्मणपुरसे जमील अहमद संयोजक,विश्वदीप सिंह महामंत्री, राम मिलन कोषाध्यक्ष आदि रानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष को याद करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के लिए संकल्प लिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे