पं. बागीश कुमार तिवारी गोण्डा: उप जिलाधिकारी मनकापुर वा तहसीलदारशीत कालीन भ्रमण पर छपिया थाने के तेंदुवा रानी पुर पंहुच कर कैम्प लगाकर जन स...
पं. बागीश कुमार तिवारी
गोण्डा: उप जिलाधिकारी मनकापुर वा तहसीलदारशीत कालीन भ्रमण पर छपिया थाने के तेंदुवा रानी पुर पंहुच कर कैम्प लगाकर जन समस्याओ से रुबरु होकर जाना जनता का हाल।
बुधवार को दोपहर दो बजे उप जिलाधिकारी मनकापुर वा तहसीलदार पैगाम हैदर ने छपिया प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुवा रानीपुर पंहुच कर आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया तथा ग्रामीणों के बीच समस्याओं से रूबरु होते हुए चक मार्ग, नाली खड़ंजे के साथ वरासात के पुराने विवादो को सुनकर निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया किया।
तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया कि उप जिलाधिकारी के साथ हम लोगों ने गांव में बनी गौशाला का गहनता से निरीक्षण किया तथा गायों के ठंडक में रखरखाव व दाने चारे की उत्तम व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधान के साथ सचिव को सख्त निर्देश दिया गया।
वहीं पर कुछ ग्रामीणों ने वृद्धा, विधवा पेंशन को लेकर शिकायत किया था जिसे तत्काल सम्बन्धित गांव के सचिव को पात्रता के अनुरूप लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया गया।
COMMENTS