Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

23 दिसंबर को उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल महोदय का हापुड़ आगमन



सुनील गिरी

हापुड़:आज राष्ट्रीय सैनिक संस्था के तत्वाधान में जिला कार्यालय श्रीराम वाटिका पर जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था 23 दिसंबर दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय एकीकरण एवं निर्माण दिवस के रूप में मनाने जा रहा है जिसमें उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल  लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह  बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन पावन चिंतन धारा के संस्थापक  गुरू पवन सिन्हा  विश्व शांति केन्द्र के संस्थापक पूज्य आचार्य डाक्टर लोकेश मुनि जी करेंगे ।


कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश सरकार के मुख्य सलाहकार राजन छिब्बर हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर इंडियन नर्सरी मेन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाई पी सिंह व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टी पी त्यागी (वीर चक्र)    विशिष्ठ अतिथि होंगे ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि इस कार्यक्रम में हापुड़ जनपद के दर्जन भर शहीद परिवारों, समाज सेवीयों पत्रकार बंधुओं व किसान संगठनों के मुख्य नेताओं को सम्मानित किया जाएगा।


 संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के पदाधिकारियों व प्रशासनिक सदस्यों बड़ा जोश है प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह पश्चिमी उत्तरप्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष श्रीमती सुमन त्यागी व महिला बिग्रेड की जिला कोषाध्यक्ष श्रीमति पूनम उपाध्याय मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे