नफरत के खिलाफ कांग्रेस की देश जोड़ो संकल्प यात्रा को मिलेगी और मजबूती:मोना | CRIME JUNCTION नफरत के खिलाफ कांग्रेस की देश जोड़ो संकल्प यात्रा को मिलेगी और मजबूती:मोना
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नफरत के खिलाफ कांग्रेस की देश जोड़ो संकल्प यात्रा को मिलेगी और मजबूती:मोना



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा को लेकर मंगलवार को यहां कांग्रेसियो को उत्साह व जोश से लवरेज देखा गया। 


नगर के तुलसी सदन से प्रयागराज जोन की निकली भारत जोडो यात्रा का शुभारंभ पार्टी के प्रदेश प्रान्तीय अध्यक्ष अजय राय तथा प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने किया। 


यात्रा के निकलने के पूर्व तुलसी सदन के परिसर मे विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा अजय राय के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वन्दे मातरम तथा राष्ट्रगान के बीच कांग्रेसियो ने तिरंगे को सलामी देते हुए भारत जोडो मिशन की मजबूती का संकल्प जताया। 


यहां कांग्रेसियो के भारी हुजूम को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक राहुल गांधी की अगुवाई में यह भारत जोडो यात्रा देश के संवैधानिक मूल्यो को बचाने तथा लोगों के मौलिक अधिकारो की संरक्षा के भी संकल्प की भी सफल यात्रा है। 


उन्होेने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई मे जिले मे यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ को सदैव यह गर्व है कि इसी धरती से पण्डित जवाहर लाल नेहरू ने आजादी के हरित क्रांति का विगुल फूंका। 


उन्होने कार्यकर्ताओ से कहा कि देश के निर्माण के साथ इसकी एकता एवं अखण्डता की रक्षा मे इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने जो बलिदान दिया है उसे याद रखते हुए हर कीमत पर नफरत के खिलाफ संघर्ष की आवाज कांग्रेस बुलन्द करती रहेगी। 


सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा इस समय सत्ता मे बैठकर न केवल देश की परम्पराओं तथा मूल्यो पर हमलावर हेै बल्कि वह किसानो तथा नौजवानो और महिलाओं एवं व्यापारियो के हितो पर भी लगातार कुठाराघात करती आ रही है। 


उन्होनें कहा कि प्रतापगढ़ मे राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के नेतृत्व मे कांग्रेस का परचम मजबूती से लहराता रहेगा। उन्होने सरकार पर जबरदस्त प्रहार करते हुए कहा कि देश इस समय औद्यौगिक विकास के क्षेत्र मे इसलिए कमजोर पड़ गया है कि भाजपा बड़े बडे उद्योग और उद्यमो को या तो ठप कर चुकी है अथवा इन्हें चंद पूंजीपतियो के हाथ बेंच चुकी है। 


विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि संवैधानिक संस्थाएं भी भाजपा के कुशासन की भेंट चढ़ रही है। वहीं उन्होनें यह भी ऐलान किया कि मंहगाई तथा बेरोजगारी व बेटियो की सुरक्षा के लिए वह कांग्रेस के झण्डे व बैनर के साथ सडक से लेकर विधानसभा तक पार्टी की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। 


यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भारत जोडो यात्रा को जिस तरह से आम आवाम का समर्थन मिल रहा है उसे देख भाजपा अस्थिर हो रही है। 


उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि यात्रा का शंखनाद यही है कि सरकार के जुल्म के खिलाफ कांग्रेस आजादी की एक और लड़ाई लडने को कमर कस चुकी है।


 पार्टी नेता देवव्रत मिश्र व सत्या पाण्डेय ने भी कार्यकर्ताओं की ओर से भारत जोडो यात्रा का स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जिले के प्रभारी मुकुन्द तिवारी ने भी अपने संबोधन में भारत जोडो यात्रा के उददेश्यो पर प्रकाश डाला। 


यहां सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी तथा संचालन प्रेमशंकर द्विवेदी ने किया। सदर विधानसभा से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी डा. नीरज त्रिपाठी ने यात्रियो का स्वागत तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अली ने आभार जताया। 


इसके बाद भारत जोडो यात्रा कांग्रेसियो के हाथो मे पार्टी के झण्डे तथा नफरत तोडो भारत जोडो के नारे के साथ भगवा चुंगी तिराहे से होते हुए टेªजरी चौराहा, मीरा भवन चौराहा, कंपनी बाग, अम्बेडकर चौराहा, कलेक्ट्रेट रोड होते हुए नगर के विभिन्न मोहल्लो व गलियों मे पहुंची। 


यात्रा के दौरान कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने गोस्वामी तुलसीदास जी, स्वतंत्रता सेनानी डा. राजेश्वर सहाय त्रिपाठी, प्रो. वासुदेव सिंह, पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल, डा. भीमराव अम्बेडकर, राजर्षि टण्डन, आदि महापुरूषों की प्रतिमाओं पर स्वयं तथा राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की ओर से माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। 


यात्रा में पं. श्यामकिशोर शुक्ल, पार्टी के प्रदेश सचिव उज्ज्वल शुक्ल, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, नरसिंह प्रकाश मिश्र, कपिल द्विवेदी, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, रामलवट यादव, आशुतोष त्रिपाठी, वेदांत त्रिपाठी, रोहित शुक्ल, डा. प्रशांतदेव शुक्ल, ज्योति कुमार गल्ली, सरोज कश्यप, मकरंद शुक्ल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, दानिश माबूद, प्रवीण द्विवेदी, रघुनाथ सरोज, नूर आलम, पं. श्यामशंकर मिश्र ऐलाही, दिलीप सरोज, करूण पाण्डेय, इस्तियाक खान, सलीमुददीन, दिलसाद खां, सुनीता पटेल,  आदि रहे। 


कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा मे मंगलवार को जिले की रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र की विधायक आराधना मिश्रा मोना के भी शामिल होने से कांग्रेसियो का उत्साह और बढ़ उठा दिखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे