Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा-लखनऊ फोरलेन मार्ग पर डबल डेकर बस खड़ी ट्रेक्टर ट्राली से टकरा कर पलटी, आठ घायल


                                वीडियो


रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। गोंडा-लखनऊ फोरलेन मार्ग पर स्थित कटरा शहबाजपुर सरयू रेलवे क्रासिंग के पास उस समय कोहराम मच गया, जब दिल्ली से गोण्डा के लिये चल कर आ रही स्लीपर डबल डेकर प्राइवेट बस क्रासिंग से पहले खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद सड़क के नीचे खाई में पलट गई। 


जिसमें 8 यात्री गंभीर से घायल हो गए जबकि दर्जनों यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। घटना सोमवार भोर के करीब साढे़ चार बजे के आसपास की बताई जा रही है। 


दुर्घटना के समय बस में चालक दल के तीन सदस्यों के अलावा लगभग 50 यात्री सवार थे। घटना के समय सभी यात्री नींद में थे। दुर्घटना होते ही बस में कोहराम मच गया। 


आसपास के लोगों ने बस यात्रियों की चीखपुकार सुन तुरन्त मदद को दौड़े और शीशे आदि तोड़कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो दर्जन यात्रियों को सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे छुटटी दे दी गई। 


जबकि बस चालक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उसके पैर में फैक्चर आया है। घटना के बाद सीओ विनय सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी आशीष कुमार, भम्भुआ चौकी प्रभारी उमेश सिंह सहित भारी पुलिस बल ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बड़ी दुर्घटना होने के बाद भी सभी यात्री सुरक्षित है। कुछ को चोटें आईं है। घटना की जांच की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे