Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज: मछुआरा समुदाय के लिए स्वावलंबी भारत अभियान के तहत जागरूकता गोष्टी का आयोजन



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। मछुआरा समुदाय के लिए एक स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत एक  जागरूकता गोष्टी का आयोजन किया गया। 


गोष्टी का आयोजन टर्टल सर्वाइवल एलायंस (टीएसए) भारत द्वारा किया गया। गोष्टी के मुख्य अथिति उपजिलाधिकारी हीरालाल ने समुदाय के लोगों को सरयू नदी की महत्ता के विषय में बताते हुए कहा कि कटरा घाट के सरयू नदी के 3 किलोमीटर के क्षेत्र में कछुओं की 9 प्रजातियां निवास करती है तो इस क्षेत्र को अति महत्वपूर्ण बनाती है। 


साथ उन्होंने बताया कि किस प्रकार से वो मछली पालन में सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते है। गोष्टी में उपस्थित अथितियों एवम मछुआरा समुदाय के लोगों को टीएसए के डाक्टर सौरभ देवान ने स्वागत करते हुए बताया कि किस प्रकार से टीएसए लगातार 10 वर्षो से सरयू नदी के जीवों के संरक्षण एवं उनकी संख्या को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। 


उन्होंने बताया कि सरयू नदी का उनके गांव के निकट के नदी का क्षेत्र में कछुओं की एक प्रजाति का पाया जाना अत्यंत गर्व की बात है।


 नायब तहसीलदार  अनीश सिंह ने समुदाय के लोगों की समस्याओं को सुना और उनका शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। 


कुमारगंज के मछली के वैज्ञानिक डॉक्टर शिव कुमार ने विभिन्न मछलियों के बारे में जानकारी देते हुए उनके पालन और रख रखाव के बारे में जानकारी के साथ उन्होंने कहा की जल्द ही टीएसए के इस कोशिश के साथ वो मछली पालन का एक प्रशिक्षण प्रोग्राम भी करेंगे जिसमे लगभग 20 लोगों ने अपना नाम दिया है। 


जिला मछली विभाग के संजीत वर्मा ने मछली पालन के लिए ग्रामीणों को सरकार के हर योजना में सहयोग करने के लिए अपनी उपलब्धता को बताया और लोगों से अपील किया की समिति बना कर सभी लोग मछली पालन के साथ जुड़े जिसके लिए गांव के तालाबों का पट्टा करवाने और उसमे मछली पालन को करने के लिए हर सम्भव सहायता देने की बात कही। 


इस गोष्टी में मैजापुर के एक मछली पालन कर रहे किसान गुरुशरण निषाद ने भी अपने मत्स्य पालन के अनुभव को साझा करते हुए सरकार की योजना का फायदा उठाने के किए मछुआरों को प्रोत्साहित किया। 


नेचर केयर फाउंडेशन के अभिषेक दूबे ने लोगो को सरयू नदी स्वच्छता अभियान के बारे में बताते हुए लोगो को इस अभियान में हाथ बटाने के लिए अपील किया। 


कार्यक्रम का संचालन टीएसए की श्रीपर्णा दत्ता, अरुणिमा सिंह और संतराम निषाद द्वारा किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे