Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मान्धाता:विकास खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां विकास खंड मान्धाता के सराय हरि नारायण गांव में नेहरू युवा केंद्र प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी ने किया।


मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया और प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।


इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि शारीरिक पर्यावरण के दुरुस्ती के लिए खेलकूद जरूरी है।उन्होंने भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट की सराहना करते हुए सभी से जैविक तरीके से उत्पादित अन्न को खाने और शारीरिक व्यायाम करने हेतु प्रेरित किया।


उन्होंने सभी युवाओं से जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध एकजुट होने की अपील की।प्रतियोगिता में आज 100, 400,1600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया।सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विजय शुक्ला ने लोगों को स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की।


इस मौके पर ग्राम प्रधान पूरे लाल रमेश प्रताप,मनोज कुमार शर्मा,नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयसेवक नमन कुमार तिवारी, सुनील तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे