Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा के मंडल अन्तू की मासिक बैठक संपन्न

 


 वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां मंडल अंतू की मासिक बैठक शीतला मैरिज हॉल में आयोजित हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र विशिष्ट अतिथि सांसद संगम लाल गुप्ता और सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्या रहे अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव विलास उमर वैश्य और संचालन राजाराम उमरवैश्य ने किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और वंदेमातरम गीत से प्रारंभ हुई। 


बैठक को सम्बोधित करते हुए हरिओम मिश्र ने कहा कि आज की बैठक राष्ट्रीय बैठक प्रदेश और जिला बैठक के अनुवर्तन की बैठक है जो मुख्यतः सक्षम मंडल और समृद्ध बूथ कैसे बने इसी विषय को रखते हुए जिला अध्यक्ष ने लक्ष्य 2024 को लेकर विभिन्न संगठन की रणनीतियों पर चर्चा किया ।


सांसद संगम लाल गुप्ता ने G20 पर भारत की अध्यक्षता को सुनिश्चित करवाने के लिए  प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। विधायक राजेंद्र कुमार मौर्या  के द्वारा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया गया।


 इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला मंत्री रामजी मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुशीला सरोज, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरि बक्स सिंह तथा अरविंद शुक्ला और मंडल के सभी अपेक्षित मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, वार्ड संयोजक, वार्ड प्रभारी तथा मोर्चा के अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता बंधुओं उपस्थिति रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे