Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मितौली पुलिस ने तीन आरोपी को अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ किया गिरफ्तार



सुरेंद्र जयसवाल

  गोला गोकर्णनाथ खीरी। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के आदेशानुसार थाना मितौली पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाने व बिक्री करने को लेकर चलाए गए अभियान के तहत तीन अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ  मौके पर गिरफ्तार कर  सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई 



            पुलिस क्षेत्राधिकारी मितौली के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा  1 दिसंबर को  चलाए गए अपराध रोकथाम अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब निष्कर्षण एवं विक्री रोकथाम अभियान के अन्तर्गत तीन नफर अभियुक्त छोटे पुत्र रामस्वरूप, जगदीश पुत्र रामस्वरूप निवासी गण विहारीपुर थाना मितौली जनपद खीरी ,शालिक राम पुत्र सुरेश कुमार निवासी बेहडा थाना मितौली को 20,20 लीटर अबैध कच्ची शराब व शराब के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार करने वाली पुलिस शामिल उप निरीक्षक लोकेश सिंह, हमराही क्रष गिरी,नवी आलम, संजीव कुमार ने पकड़ने में सफलता हासिल की  है। 


            पकड़े गए अभियुक्तों  के विरुद्ध सुसगत धारा अपराध संख्या 445/22धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम 446/22 धारा,60 ( 2) आबकारी अधिनियम447/22 धारा 60( 2) आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर  विधिक कार्यवाही की गई

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे