Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया स्वर्गीय रामदास चौधरी का पुण्य तिथि



सुनील उपाध्याय 

बस्ती। रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा चिलमा बाजार के संस्थापक स्वर्गीय रामदास चौधरी की 58 पुण्य तिथि शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाई गई। 



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने स्वर्गीय रामदास चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। 



इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्याधर वर्मा व प्रबंधक राम शिरोमणि  चौधरी अतिथियों को बैंच लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।



       विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, लोकनृत्य,समूह गाना सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। स्काउट/गाइड ने भी स्वागत किया। 


कार्यक्रम को समबोधित करते पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय राम दास चौधरी ने ग्रामीण अंचल में विद्यालय खोलकर ऐतिहासिक कार्य किया है। 


जिनकी जितनी प्रशंशा की जाय कम है। विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा रामदास चौधरी ने शिक्षा जगत में बहुत ही सराहनीय कार्य किए है। ग्रामीण इलाके के बच्चों को बेहत्तर शिक्षा मिल रही है दूधराम विधायक ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अजय वर्मा ने किया।



    इस मौके पर डॉ केपी मिश्र,बीरेन्द्र चौधरी जिला पंचायत सदस्य,राम रक्षा, परशुराम चौधरी, संतराम चौधरी, अनुरुध त्रिपाठी,आद्या प्रसाद चौधरी, आज्ञाराम चौधरी प्रधानाचार्य कलवारी, दिनेश चौधरी प्रधानाचार्य, आदित्य प्रताप सिंह, जय प्रकाश चौधरी, डॉ अजय यादव,रामपाल चौधरी, रामभेज मौर्य,नीरज, रमेश सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्वार्गीय रामदास चौधरी के पुण्प तिथि पर श्रंद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेI

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे