Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्म दिवस



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर भाजपाइयों ने भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रुप में मनाया। 


आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के प्रदेश महामंत्री कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की नीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि अटलजी देश के गौरव थे। 


उन्होंने देश की राजनीति को ऊंचाइयां प्रदान की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक ओजस्वी वक्ता और जनकवि थे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से मां भारती को विश्व में गौरावान्वित किया। 


वह भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। इस मौके पर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य कहा कि श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी बाजपेई के जीवन के हर एक पल से हमें कुछ ना कुछ सीखने को मिला था। 


इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि अटलजी कुशल राजनीतिज्ञ के साथ ही लेखक व कुशल वक्ता भी थे। 


वह देश के गौरव थे। राजनीति के मायने क्या होने चाहिए, उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन के माध्यम से इसे समझाया। उन्होंने कहा कि उनका योगदान युगाें-युगाें तक भुलाया नहीं जा सकता। 


आयोजित कार्यक्रम में दिनेश सिंह, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, देवानंद त्रिपाठी, अवधेश मिश्र सहित आदि ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि अटल जी का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हमें सदैव सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा। 


कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेश सिंह ने किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक मिश्रा राजेश सिंह महामंत्री, पवन गौतम, अजय वर्मा, नितिन केशरवानी संजय मिश्रा अंसुमान सिंह जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा रुचि केसरवानी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, देवब्रत त्रिपाठी, अभिषेक वैश्य,  पिंकी दयाल, पंकज सिंह आईटी, सुशीला सरोज, अर्पित मिश्रा, रोहित सिंग, बृजेश पांडे, दिन्नू सिंह, गजराज सिंह, मंडल अध्यक्ष महावीर पाल, शिव विलास, अमरजीत सिंह, आलोक गर्ग, मृदुल गुप्ता, रामआसरे पाल  शिवानी मातनहेलिया ओमप्रकाश बिंद आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे