Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेसी नेता ने देश में लोकतंत्र की बहाली व ज़िलों के विकास पर की नीतीश कुमार से की बात

 


वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां आंवला नगर गोड़े के मूल निवासी कांग्रेसी नेता जवाहर लाल जो कभी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी तो कभी स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह के अति निकट नेताओं में गिने जाते थे, उन्होंने बीते दिन पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना में मिलकर देश में लोकतंत्र की बहाली एवं प्रतापगढ़ के विकास पर चर्चा की। 


दो दिन लगभग चार घंटे से अधिक मुख्यमंत्री ने जवाहरलाल को समय दिया और उनकी बातों को पूरा कराने के लिए अपनी तरफ से पूरा प्रयास करने की बात कही।कांग्रेस नेता जवाहरलाल ने कहा कि देश इस समय लोकतंत्र की बहाली मांग रहा है। 


केंद्र सरकार ने लोकतंत्र पर प्रहार किया है। नीतीश को लेकर एक अच्छा संदेश लोगों के बीच है। जवाहर लाल ने प्रतापगढ़ को खारे पानी से निजात दिलाने तथा गांव की सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश से कहा।



 उन्होंने यह भी कहा कि प्रतापगढ जिले में कोई एक ऐसा अच्छा स्कूल नहीं है जिसमें बच्चे पढ़ाई कर सके। उन्होंने जिले में एक अच्छे अस्पताल के ना होने की समस्या भी बताइए। सीबीएसई बोर्ड के स्कूल बहुत है किंतु गरीब एवं बेसहारा बच्चों को के लिए कोई ऐसी संस्था नहीं है जहां अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें। प्राइमरी स्कूलों की स्थिति बदतर हो चुकी है।


 विभिन्न राजनीतिक विषयों पर नीतीश कुमार से घंटों वार्ता हुई। जवाहरलाल ने बताया कि नीतीश कुमार से उनका पुराना संबंध रहा है। उन्होंने पूरी शिद्दत और सम्मान के साथ उनकी बातें सुनी और शीघ्र ही निराकरण कराने के लिए आश्वासन भी दिया। 


जवाहरलाल दिल्ली में रहते हैं और कांग्रेस की राजनीति के पुराने दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। जवाहरलाल के साथ अमरीश सिंह गौतम पूर्व डिप्टी स्पीकर दिल्ली विधानसभा भी बिहार के मुख्यमंत्री से आत्मीय मिलन के दौरान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे