Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:बैठक कर श्रीराम कथा महोत्सव के तैयारियों पर हुई चर्चा



रजनीश ज्ञान प्रकाश                                      करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज के डाक बंगले पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 8 जनवरी से शुरू होने वाले श्रीराम कथा महोत्सव के तैयारियों पर चर्चा की गई। 



बैठक में करनैलगंज भाजपा नगर मण्डल के सभी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। कथा स्थल श्रीराम लीला भूमि मैदान रखा गया। 


इस श्रीराम कथा महोत्सव में 7 जनवरी को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा 8 जनवरी से 18 जनवरी तक निरंतर सायं 4 बजे से 8 बजे तक संगीतमय श्रीराम कथा होगी। जिसमें करनैलगंज व कटरा विधानसभा के श्रद्धालु शामिल होंगे। 


इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक पं.निर्मल शास्त्री, डॉ. परमेश्वर सिंह, अशोष सोनी, देवेन्द्र दीक्षित, अशोक सिंह, रामजीलाल मोदनवाल, कन्हैया वर्मा, दुखहरण सिंह, चन्द्र कुमार शर्मा, क्षेम पाठक, आलोक वैश्य, अतुल गुप्ता, मोहित पाण्डेय, दीपक सोनी, अजय श्रीवास्तव, बृजेन्द्र शुक्ला, चुरे महराज, अनूप गोस्वामी, राहुल सेन, बृजेश जायसवाल, लाल विक्रम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे