प्रतापगढ़:यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए हुए रवाना | CRIME JUNCTION प्रतापगढ़:यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए हुए रवाना
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए हुए रवाना



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए से लोनी, गाजियाबाद के लिए हुए रवाना। 


उसके पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ लालजी त्रिपाठी ने झंडा दिखाकर बस को रवाना किए।यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पिछले 108 दिनों से जारी है जो कन्याकुमारी से पैदल चलकर दिल्ली पहुंच चुकी है ।


आगामी तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश की धरती गाजियाबाद पहुंच रही है उत्तर प्रदेश के लाखों कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा व अपने जननायक राहुल गांधी जी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।


प्रतापगढ़ से भी सैकड़ों कार्यकर्ता बस बोलेरो व् ट्रेन इत्यादि से आज रवाना हुए हैं। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार,किसानों की समस्याओं को लेकर राहुल गांधी की यह पदयात्रा निश्चित रूप से इतिहास में एक पत्थर का मील साबित होगा। 


इस यात्रा का मकसद "नफरत छोड़ो भारत जोड़ो" व देश में आपसी प्रेम सौहार्द व शांति को पढ़ाना है जिस तरह से लोगों का प्रेम समर्थन व सहयोग इस यात्रा को मिल रहा है निश्चित रूप से आने वाले 2024 में देश में एक बड़ा परिवर्तन होगा ।


 गाजियाबाद जाने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव राम लवट यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा,महिला जिलाध्यक्ष सरोज कश्यप, जमुना प्रसाद पांडेय, राकेश मिश्रा,सोनम देवी, उर्मिला देवी, रानी देवी, गुड़िया, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष उत्सव भूषण पाल, कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष डॉ. गंगाधर मिश्र, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता पटेल, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पट्टी सुभाष तिवारी, पीसीसी सदस्य संतोष शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के महासचिव भवानी शंकर दुबे, वेद तिवारी, फतेह बहादुर सिंह, अब्दुल रहमान, सुधीर तिवारी, दिलशाद, सोनी तिवारी, एल बी पटेल, रमेश बरनवाल, धर्मराज सिंह, राम तीर्थचौरसिया, राजेश पटेल, हजारी लाल पटेल, सुरेश दूबे, लल्लू पाल सहित सैकड़ों लोग रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे