Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:पतंग उड़ाते समय हुआ था हादसा, इलाज के दौरान मौत, कोहराम



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। दुर्घटना मे घायल अधेड की इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिजनों मे कोहराम मच गया। लालगंज थाना के जगन्नाथपुर निवासी विनोद पाल 45 पुत्र द्वारिका प्रसाद बीती पन्द्रह जनवरी को घर की छत पर बेटे के साथ पतंग उडा रहा था। 


अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। दुर्घटना मे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए परिजन उसे लखनऊ मेडिकल कालेज ले गये थे। सुबह इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गयी। 


पीएम के बाद शनिवार की सुबह मृतक का शव घर पहुंचा। यहां शव पहुंचते ही परिजन विलाप करने लगे। मृतक अपने पीछे पुत्री नेहा 14 व पुत्र राहुल 12 एवं विकास 10 तथा पुत्री गुड़िया 08 को निराश्रित छोड गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे