कुलदीप तिवारी कुण्डा प्रतापगढ़। मंगलवार को कुण्डा पहुंचने पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लाक कांग्र...
कुलदीप तिवारी
कुण्डा प्रतापगढ़। मंगलवार को कुण्डा पहुंचने पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मो. युसुफ तथा किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष करूण पाण्डेय की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पहुंचने पर प्रमोद तिवारी को फूल व मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा गर्मजोशी से हुए स्वागत को देख कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी गदगद नजर आये। उन्होनें पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर भारत जोडो यात्रा की उपलब्धियां भी बतायी।
COMMENTS