Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Lalganj News:अधिवक्ताओं के उत्पीडन से नाराज वकीलों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, आक्रोश



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। अधिवक्ताओं के उत्पीडन को लेकर शुक्रवार को यहां साथी वकीलों ने गुस्सा पनप उठा दिखा। वकीलों ने तहसील परिसर मे एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गेट पर भी घण्टो विरोध प्रदर्शन किया। 


मान्धाता थाना के जिला मुख्यालय के अधिवक्ता आरिफ के विरूद्ध पुलिस द्वारा फर्जी लिखे गये मुकदमे को लेकर प्रशासन के खिलाफ गुस्से मे दिखे। वहीं वकीलों मे इस बात की भी नाराजगी दिखी कि अधिवक्ता मो. आरिफ की भी चोटों का डाक्टरी परीक्षण होने के बावजूद अनुचित दबाव मे पुलिस उनकी तहरीर पर केस नही दर्ज कर रही है। 


वकीलों ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे न्यायिक कामकाज के बहिष्कार का भी प्रस्ताव पारित किया। इसके चलते दीवानी तथा तहसील अदालतो मे न्यायिक कामकाज ठप हो उठा दिखा। 


सभा को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि जिले भर में वकीलों का प्रशासनिक उत्पीडन पराकाष्ठा पर आ पहुंचा है। उपाध्यक्ष बीके तिवारी ने कहा कि साथियों का उत्पीडन न रूका तो अधिवक्ता आंदोलन जारी रखेगे। 


बैठक का संचालन महामंत्री शेष तिवारी ने किया। इस मौके पर अजय शुक्ल गुडडू, संतोष पाण्डेय, विपिन शुक्ल, शैलेन्द्र सिंह, लाल विनोद प्रताप सिंह, विनय शुक्ल, धीरेन्द्र शुक्ल, सुधाकर मिश्र, शिव प्रसाद यादव, सिंटू मिश्र, सुजीत तिवारी, रामलाल अम्बेडकर, संदीप तिवारी, मनोज शुक्ल, लाल राजेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, संदीप सिंह, विकास मिश्र आदि अधिवक्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे