Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षकों का हुआ सम्मान, कार्य संस्कृति की सराहना



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय तहसील सभागार मे मंगलवार को सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षको का लेखपाल संघ द्वारा सारस्वत सम्मान किया गया। 


तहसील मे तैनात रहे अशोक कुमार मौर्य तथा श्रीप्रकाश पाण्डेय सेवानिवृत्त हुए हैं। लेखपाल संघ द्वारा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह व लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी समेत पदाधिकारियों ने अशोक कुमार मौर्या तथा श्रीप्रकाश पाण्डेय को अंगवस्त्रम, मां सरस्वती का चित्र तथा भगवान शिव की प्रतिमा एवं धार्मिक पुस्तक प्रदान करते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में कार्य संस्कृति सदैव जनापेक्षी होना चाहिए। उन्होनें सेवानिवृत्त दोनो राजस्व निरीक्षको श्रीप्रकाश पाण्डेय तथा अशोक कुमार मौर्य के कर्तव्य पालन की सराहना की। 


संचालन करते हुए लेखपाल संघ अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त सहयोगियों की कार्यशैली व उनके अनुभव को प्रेरणास्पद ठहराया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार नवल किशोर तथा नायब तहसीलदार श्रीराम कुशवाहा ने भी प्रशासनिक सेवा के उददेश्यो पर प्रकाश डाला।


अधिवक्ताओं की ओर से रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने भी सेवानिवृत्त राजस्वकर्मियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह का संयोजन संघ के मंत्री मो. अकरम ने किया। 


कार्यक्रम में समाजसेवी गुडडू पाण्डेय, मो. रईस, उदयराज शुक्ल, प्रदीप सिंह ने विचार रखते हुए सेवानिवृत्त सहयोगियों की कार्यशैली को अनुकरणीय ठहराया। 


इस मौके पर रामबिहारी मिश्र, कल्पनाथ तिवारी, शिवम सिंह, राकेशकांत मिश्र, अधिवक्ता घनश्याम मिश्र, सुरेश मिश्र मदन, ललित गौड, सभासद सोनू शुक्ल आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे