Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विवादित टिप्पणी को लेकर विहिप व बजरंग दल ने फूंका पुतला, की नारेबाजी



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। श्रीरामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी को लेकर सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर बुधवार को भी यहां आक्रोश का माहौल दिखा।


विश्व हिन्दू परिषद तथा बजरंग दल के गुस्साए कार्यकर्ताओं ने यहां नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंक कर उनसे हिन्दू समाज से माफी मांगे जाने की मांग उठायी। 


बजरंग दल तथा विहिप कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर से विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर भर मे स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हिन्दू भावना के अपमान का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।


 बजरंग दल के जिला सह संयोजक सम्राट द्विवेदी ने मौर्य के बयान की निंदा करते हुए सनातन धर्म के अपमान को बर्दास्त न किये जाने की चेतावनी दी।


 विहिप के जिला सह मंत्री विमल मिश्र, ओमप्रकाश तिवारी, चंदन मिश्र आदि ने भी श्रीरामचरितमानस ग्रन्थ के अपमान को मौर्य का बड़बोलापन कहा। 


इस मौके पर अंकुश तिवारी, मनीष शुक्ल, मोहित मिश्र, अजय मिश्र, उमेश मिश्र, शशंाक तिवारी, ज्ञानचंद्र मोदनवाल, बृजेन्द्र पाण्डेय, राजेश तिवारी, मिथलेश जायसवाल आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे