Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाजसेवी संस्थान ने बिहार के शिक्षा मंत्री के विवादित बयान पर जताई कड़ी आपत्ति



वासुदेव यादव 

अयोध्या। समाज सेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान की कटु आलोचना की है  उन्होंने कहा है कि बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने श्रीरामचरितमानस को लेकर जो बयान दिया है।


 वह बहुत ही निंदनीय है। वह बहुत ही गलत है। बिहार के मंत्री ने कहा है कि राम चरितमानस नफरत फैलाता है। उन्होंने गलत बोला है। इसके लिए उन्हें सर्वजनिक तौर से माफी मांगनी चाहिए। समाज सेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने बिहार सरकार से मांग किया है कि शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। क्योंकि उनके द्वारा जो बयान दिया गया है यह हिंदुओं का अपमान है। 


श्रीरामचरितमानस भगवान श्रीराम की गाथा है। भगवान श्रीराम हिंदुओं के भगवान हैं। भगवान श्री राम हम सब के आराध्य हैं। श्रीरामचरितमानस सब को जोड़ने का काम करती है। श्री यादव ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और मीडिया में बने रहने के लिए जो  गलत विवादित बयान दिया है। वह अशोभनीय है । इसके लिए उन्हें जल्द से जल्द माफी मांगी चाहिए।  


जबकि संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय ने कहा कि यह सनातन धर्म का अपमान है। हिंदुओं का अपमान है। रामचरितमानस हमारा पूजनीय ग्रंथ है। हमारे लिए पूजनीय ग्रंथ है। यह भगवान राम की जीवन कथा है। शिक्षा मंत्री ने बयान देकर बहुत बड़ी भूल और गलती की है। 


अभी समय है वह सार्वजनिक तौर से माफी मांग ले अन्यथा उनका हमारी संस्था के द्वारा बड़े स्तर पर उनका विरोध किया जाएगा। उनका पुतला फूंका जाएगा। केंद्र सरकार को भी ज्ञापन भेजा जाएगा। हमारी मांग है कि उनको सरकार जल्द ही बर्खास्त करे, वरना बड़े स्तर पार विरोध व आंदोलन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे