कमलेश खमरिया-लखीमपुरखीरी:अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन द्वारा चलाए जा रहे विवेचना निस्तारण अभियान में जनपद खीरी का ईसानगर थाना अव्वल स्थान पर...
कमलेश
खमरिया-लखीमपुरखीरी:अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन द्वारा चलाए जा रहे विवेचना निस्तारण अभियान में जनपद खीरी का ईसानगर थाना अव्वल स्थान पर रहा।
जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसकी जानकारी थाना क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों को हुई तो उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया।
अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन द्वारा चलाये जा रहे विवेचना निस्तारण अभियान में जनपद की धौरहरा सर्किल के थाना ईसानगर को अव्वल स्थान प्राप्त हुआ।
जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए सराहनीय कार्य के लिए शाबाशी भी दी।
जिसकी जानकारी क्षेत्रवासियों को होते ही सम्भ्रांत लोगों के साथ साथ मीडिया कर्मियों ने उनको बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया जो लगातार जारी है।
इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि आगे भी इसी तरह से कार्य कर क्षेत्र में अमन शांति कायम रखने का उनका प्रयास जारी रहेगा।
COMMENTS