Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसकनवा में मार्ग जमकर किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन


                              वीडियो


मैराज शेख 

मसकनवा (गोंडा)  गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को भोपतपुर बाजार में पैदल मार्च कर मार्ग जाम किया।


कार्यक्रम का समर्थन उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक खगेंद्र जनवादी ने भी किया।


 धरना प्रदर्शन मार्ग जाम में भारी संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय किसान शामिल रहे। 


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में किसान मसकनवा गौराचौकी मार्ग पर स्थिति तेजपुर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। 


जहां से किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भोपतपुर बाजार तक पैदल मार्च कर बाजार में मार्ग जाम किया। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान विरोधी सरकार है। 


सरकार किसानों मजदूरों के हितों की अनदेखी कर पूंजी पतियों को सीधा लाभ पहुंचा रही है। मौके पर नायब तहसीलदार मनकापुर अमित यादव, प्रभारी निरीक्षक छपिया प्रमोद कुमार सिंह ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर आश्वासन देकर मार्ग जाम खाली कराया। 


किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार मनकापुर अमित यादव को राज्यपाल को संबोधित 4 सूत्री मांगपत्र सौंपा। दिए गए मांग पत्र में गन्ने का मूल्य 450 रूपए प्रति क्विंटल तत्काल घोषित किए जाने, पिछले वर्ष के गन्ने का बकाया भुगतान गन्ना किसानों को ब्याज सहित दिए जाने, गन्ना उत्पाद से बनने वाले एथेनॉल, अल्कोहल, बिजली आदि के मुनाफे में गन्ना किसानों की हिस्सेदारी सुनिश्चित किए जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। 


इस मौके पर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा, महामंत्री लवकुश कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप यादव, तहसील अध्यक्ष दिनेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष छपिया राजेश पाल, शहजाद, जवाहर वर्मा, दिनेश मौर्या, शौभाग,वीरेंद्र, सोनू, सुनील कुमार, विश्राम, दिनेश, मनचले, सूरज कुमार अखिलेश यादव, ओंकार वर्मा, दुर्गेश शुक्ला, फूलचंद यादव सहित भारी संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे