Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती के गौर में अमृत काल के प्रथम बजट पर संगोष्ठी



सुनील उपाध्याय 

बस्ती में अमृत काल के प्रथम बजट 2023-24 पर किसान मोर्चा द्वारा गौर के बभनगाँवा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी मौजूद रहे। गोष्ठी का शुभारंम्भ गोपेश्वर त्रिपाठी, अंजनी सिंह सोनू, मनु पाण्डेय, अमृत कुमार वर्मा, प्रत्युष सिंह, राधेश्याम कमलापुरी, वरुण पाण्डेय, दुष्यन्त सिंह ने गणेश जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर किया।

बजट पर चर्चा करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा की यह बजट अमृत काल का पहला आम बजट एक लोककल्याणकारी बजट है। यह बजट गांव, गरीबों, किसानों, आदिवासियों, दलित, पिछडों, शोषित, वंचित, दिव्यांग, आर्थिक रूप से पिछड़े और मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त व सक्षम बनाने वाला बजट है। यह बजट ग्राम विकास कृषि विकास श्रमिक कल्याण इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित पूरे देश के समग्र विकास को समर्पित बजट है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा देश के नागरिकों को सामाजिक न्याय समानता सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराने वाला बजट है।


इज ऑफ लिविंग को बढ़ाने वाला बजट

देश का 75वां आम बजट इज आफ लिविंग को बढ़ाने वाला बजट है। यह दुनिया मे सबसे तेज गति से देश को विकास की राह दिखाने वाला और भारत को विश्वगुरु बनाने वाला बजट है। प्रधानमंत्री ने इस बजट के माध्यम के माध्यम से पुरानी टैक्स व्यवस्था को खत्म करते हुए मध्यम वर्ग के नौकरी पेशा करने वाले लोगो को ऐतिहासिक तोहफा दिया है। अब नौकरी पेशा वाले लोगो को 7 लाख रुपये सालाना की आय पर कोई टैक्स नही देना होगा। मोटे अनाज उगाने के मोर्चे पर भारत लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। भारत को अन्न का सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है।


देश को विकास की राह दिखाने वाला बजट

क्षेत्रीय मंत्री अंजनी सिंह सोनू ने कहा कि यह बजट दुनिया में सबसे तेज गति से देश को विकास की राह दिखाने वाला बजट है। इस आम बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं उनकी पूरी टीम का हार्दिक अभिनन्दन करते है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहाँ की किसान आत्मनिर्भर और आय दुगनी हो इस बात का बजट में किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है।


ये लोग रहे मौजूद

 कार्यक्रम में मनु पाण्डेय, राधेश्याम कमलापुरी, अमृत कुमार वर्मा, प्रत्युष सिंह, वरुण पाण्डेय, दुष्यन्त सिंह, संतोष शुक्ल, राम मौर्या, आलोक पाण्डेय, गौरव त्रिपाठी, स्नेह पाण्डेय, रमेश तिवारी, रवि श्रीवास्तव, पवन चौधरी, नागेंद्र बहादुर सिंह, इन्द्रसेन चौहान, अवनीश सिंह,अतुल तिवारी, विमलेंद्र सिंह, उमेश तिवारी, रामराज तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, राजू पाण्डेय सहित सभी जिले के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे