Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:पत्रकार उत्पीड़न पर नियंत्रण के लिए सीएम को संबोधित सौपा ज्ञापन



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। पत्रकारों के उत्पीडन की रोकथाम तथा पत्रकारों के निशुल्क इलाज आदि मांगो को लेकर शनिवार को समाधान दिवस मे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी की अगुवाई में सौपे गये ज्ञापन मे प्रयागराज के करछना थाना के गधियांव गांव में एक हिन्दी दैनिक के संपादक पवनेश पवन के पुत्र उत्कर्ष की हत्या की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग उठाई गयी है। ज्ञापन मे कहा गया है कि महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार भगवान प्रसाद उपाध्याय के पौत्र उत्कर्ष की हत्या में पुलिस की जांच संदिग्ध बनी हुई है। वही ज्ञापन में प्रदेश भर मे पत्रकारो के उत्पीडन को भी चिंताजनक बताते हुए सरकार से नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाये जाने की मांग की गयी है। ज्ञापन सौपते हुए महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने सरकार से कहा है कि वह पत्रकारो को बीमारी अथवा दुर्घटना होने पर प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों मे निशुल्क इलाज का भी शासनादेश निर्गत करे। इसके पूर्व महासंघ की बैठक मे विभिन्न मांगो को लेकर रणनीतिक चर्चा भी हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष विनोद सिंह व संचालन महामंत्री साकेत मिश्र ने किया। इस मौके पर डा. आशीष सिंह, सुरेश मिश्र मदन, सुरेन्द्र तिवारी सागर, बाबा नरेन्द्र ओझा, मनोज सिंह, अखिलेश मिश्र, राजेन्द्र मिश्र, रामू मिश्र, राजकुमार मिश्र, शिवकरन चतुर्वेदी, आनंद त्रिपाठी, मुकेश सिंह, सुनील वैश्य, लवलेश शुक्ला, प्रेम मिश्र, मुकेश तिवारी, राहुल मिश्र, संजीव तिवारी, रामू मिश्र, अनूप त्रिपाठी, राजेन्द्र मिश्र, संतोष तिवारी, राजीव तिवारी, उमेश तिवारी, राकेश तिवारी, लवलेश शुक्ल, विकास मिश्र, जगत वर्मा, अखिलेश मिश्र, सौरभ त्रिपाठी, धर्मेन्द्र मिश्र, सरवर आलम, शैलेन्द्र मिश्र, मुकेश सिंह, सुनील सिंह, प्रेम मिश्र, अशोकधर द्विवेदी, प्रमोद सिंह बाबा, आशुतोष मिश्र, शत्रुघ्न पाण्डेय, मनोज त्रिपाठी, आईपी मिश्र, राजकुमार मिश्र, सुशील सिंह बघेल, आशुतोष मिश्र, संजयमणि शुक्ल, प्रदीप मिश्र, रामेश्वर मिश्र, सुमित त्रिपाठी आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे