Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gonda Colonelganj :किसान महापंचायत में उठाया पैसेंजर ट्रेन का संचालन व छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने का मुद्दा



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। पैसेंजर ट्रेन का संचालन व छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने का मुद्दा किसान महापंचायत में उठाया गया।  सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी व प्रदर्शन कर अधिकारीयों को ज्ञापन सौंपा। 


पीडबल्यूडी डाकबंगले में भाकियू भानू के पदाधिकारियों ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ किसान महापंचायत का आयोजन किया। पंचायत के उपरान्त संगठन के जिलाध्यक्ष सुनीलपुरी महंत, प्रदेश संगठन मंत्री गजराज सिंह के नेतृत्व मे आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम हीरालाल समेत स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। दोनों अधिकारियों को सौंपे गये ज्ञापन में यूनियन ने शासन से मांग की है कि किसान आयोग का गठन केन्द्र सरकार द्वारा कराकर उसमें सदस्य व अध्यक्ष किसानों को बनाया जाए। छुटटा जानवरों से किसानों को निजात दिलाई जाए। कोरोना काल से बन्द पैसेन्जर ट्रेन का संचालन पुनः कराया जाए। किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाए। पात्र गरीब सभी किसानों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराया जाए। ब्लाक व तहसील में अधिकारियों द्वारा किसानों के शोषण को तत्काल रोंका जाए। करनैलगंज हुजूरपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए। वृद्धा व विधवा पेंशन की राशि बढ़ायी जाए। अगर शासन उक्त मांगों को संज्ञान में नहीं लाता है तो किसान यूनियन बड़ा आन्दोलन करने पर विवश होगा। इस दौरान राजेश सिंह  प्रवेश गुप्ता, मुखर्जी शर्मा, विश्राम कश्यप, माधव सिंह, बृजमोहन गुप्ता, दिनेश सिंह, सुनील सिंह, खन्नू मिश्रा, रामबाबू पाण्डेय, नानबाबू तिवारी, नीलम, प्रियंका, गुड़िया आदि उपस्थित रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे