कड़ी मेहनत से मिलती हैं सफलता:एस के सिंह | CRIME JUNCTION कड़ी मेहनत से मिलती हैं सफलता:एस के सिंह
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कड़ी मेहनत से मिलती हैं सफलता:एस के सिंह



उमेश तिवारी

 महराजगंज:कड़ी परिश्रम से लक्ष्य निर्धारित कर निरन्तर अध्ययन करने से सफलता जरूर मिलती हैं। यह बातें बुधवार को सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज पुरैना खंडी चौरा के हाईस्कूल व इंटर के छात्र छात्राओं के विदाई समारोह और आशीर्वचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएवी नारंग इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एस के सिंह ने कही। प्रबंधक जनार्दन प्रसाद गुप्त ने कहा कि विदाई एक सतत प्रक्रिया है। इसमें सुख और दुख दोनों की अनुभूति होती है। प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए आपके अंदर अनुशासन, लगन और मेहनत की जरूरत हक्ति है। संचालन रसायन प्रवक्ता अभिषेक चौबे ने किया।इस अवसर पर ओम प्रकाश पांडेय, नवीन कुमार मिश्र, पिंटू कुमार मिश्र, मदन जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, अमरजीत चौरसिया, हरिद्वार विश्वकर्मा, आलोक मिश्रा, सावित्री शुक्ला मौजूद रहे।


इसी तरह शिवम सरस्वती इंटर कालेज पोखरभिंडा में आयोजित आशीर्वाद समारोह को जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज महराजगंज बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 उमेश यादव ने कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नही है। सफलता हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक है। समरोह में छात्रा कंचन यादव, नेहा गुप्ता, ऋतु वर्मा, चंदा वर्मा, विद्यावती, अमृता, अंचल, शालू, अमीना खातून एवम हसीना खातून ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम को प्रधानचार्य जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, एंग्लो संस्कृत इंटर कालेज घुघली के प्रधानाचार्य हौसिला प्रसाद, डॉ अक्षय कुमार ने भी संबोधित किया। संचालन शिवम त्रिपाठी ने किया।


इसी तरह ज्वाला प्रसाद ओझा इंटर कालेज पोखरभिंडा में आयोजित आशीर्वाद समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक सुमन ओझा ने बोर्ड परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन मे सर्वोच्च मुकाम हासिल कर बच्चे अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें।


श्री नारंग संस्कृत महाविद्यालय घुघली के पूर्व प्राचार्य मधुसूदन पति त्रिपाठी ने बोर्ड परीक्षार्थियों को सफलता के मूल मंत्र को विस्तार से बताया।

कार्यक्रम को प्रधानाचार्य पंकज गिरि, विशाल कुमार ओझा, अभिषेक ओझा, राजेन्द्र सिंह ने भी बच्चों को संबोधित कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे