Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ में भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, एकात्म मानववाद और मानव दर्शन का मंत्र दिया

भाजपा नेता पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाया भाजपा  मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष रहे और वह जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में कई दायित्वों का निर्वहन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुप्रतिभा के धनी थे। वह एक प्रखर संगठनकर्ता, विचारक और राजनेता रहे। देश को एकात्म मानववाद और मानव दर्शन का मंत्र दिया जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि दीनदयाल ने पूरे देश को एकात्म मानववाद और मानव दर्शन का मंत्र दिया। उन्होंने हमें अंत्योदय का मूल मंत्र भी दिया, जिस पर केंद्र और प्रदेश सरकार ने प्रतिबद्ध रूप से काम किया। देशभर में ऐसी कई योजनाएं चल रही हैं, जो अंतिम व्यक्ति को फायदा देने के लिए बनी हैं।देश मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा भारत मिश्र ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट 66% बढ़ा दिया गया है।इस अवसर पर राजेश सिंह आशीष श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा प्रतिभा सिंह रामजी मिश्रा आलोक गर्ग, गजराज सिंह, रजत सक्सेना सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे