Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:मांगो को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। बार कौंसिल के आहवान पर मंगलवार को यहां वकीलो ने तहसील मे धरना प्रदर्शन किया। विभिन्न मांगो को लेकर वकीलो ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला भी फंूका। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अगुवाई में वकीलो ने विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिवक्ता कल्याण निधि में बढोत्तरी, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम, बुजुर्ग अधिवक्ता पेंशन व अधिवक्ता पुस्तकालय भत्ता के साथ ही वकीलों के प्रदेश व्यापी उत्पीड़न को लेकर अधिवक्ता खासे आक्रोश मे दिखे। नारेबाजी करते वकीलो ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। तहसील स्थित पार्क में हुई सभा मे संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने कहा कि प्रदेश सरकार वकीलो के हितो की अनदेखी कर रही है। वकीलों की मांगे पूरी नही हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सभा का संचालन संघ के महामंत्री शेष तिवारी ने किया। आम सभा मे संघ के पूर्व अध्यक्ष टीपी यादव, पूर्व उपाध्यक्ष विपिन शुक्ल, संतोष पाण्डेय, विनय शुक्ला, दिनेश सिंह, पूर्व महामंत्री संदीप सिंह आदि ने भी मांगो को लेकर आक्रोश जताया। इस मौके पर शैलेन्द्र मिश्र, सिंटू मिश्र, संजीव तिवारी, उमेश सिंह, अखिलेश द्विवेदी, सुधाकर मिश्र, शैलेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, केके शुक्ल, हरेकृष्ण तिवारी, राजेश द्विवेदी, विकास तिवारी, शिवेन्द्र तिवारी आदि अधिवक्ता मोैजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे