Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धौरहरा रेंज के भूलनपुर में तेंदुए ने दो बकरों को बनाया निवाला



कमलेश

खमरिया खीरी:उत्तर खीरी वन रेंज धौरहरा के भूलनपुर गांव में तेंदुए की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को सायं खेतों में बकरी चराकर घर वापस आते समय गन्ने के खेतों में छिपे बैठे तेंदुए ने हमलाकर दो बकरों को अपना शिकार बना लिया। 


जिसमें एक बकरे को मृत अवस्था मे घटना स्थल पर छोड़ दिया वही एक बकरे को गन्ने के खेत मे उठाकर भाग गया। जिसको देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को देकर तेंदुए का उपाय खोजने की गुहार लगाई है।


उत्तर खीरी वन रेंज धौरहरा के भूलनपुर गांव निवासी राबिया पुत्री  अनवर अली अपने बकरों को खेतों में चराकर सायं करीब 5 बजे बकरे लेकर घर वापस आ रही थी। इसी दौरान बीच राह में गन्ने के खेत मे घात लगाए बैठे तेंदुए ने बकरों पर हमला बोल दिया जिसमें दो बकरों की मौत हो गई।


 तेंदुए ने एक बकरे को घटना स्थल पर ही छोड़ दिया वही एक बकरे को उठाकर गन्ने के खेत मे घुस गया। जिसको देख राबिया डरी सहमी बिलखती हुई शोर मचाकर आस पास के खेतों में काम कर रहे लोगों को बुलाकर अन्य बकरों को घर ले गई। 


जहा तेंदुए की जानकारी पाकर गांव में दहशत फैल गई। इस बाबत गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य राम प्रसाद यादव ने बताया कि तेंदुआ करीब एक महीने से क्षेत्र में विचरण कर रहा है पर कोई भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। तेंदुआ अभी बकरों को अपना निवाला बना रहा है बावजूद वन विभाग जनहानि होने का इंतजार कर रहा है। 


आज हुई घटना की जानकारी भी वन विभाग को दे दी गई है। वही इस बाबत वन विभाग से राजेश दीक्षित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एक टीम को गांव में भेजकर लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे