Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सोनौली: सफाई कर्मियों की हड़ताल, साफ सफाई हुई बाधित, नगर में जगह जगह जमा हुआ कचरा



उमेश तिवारी 

 महराजगंज।आदर्श नगर पंचायत सोनौली में सफाई कर्मियों ने आज सुबह अचानक धरना प्रदर्शन करते हुवे हड़ताल कर दिया, जिससे नगर के सभी वार्डो में गंदगी सड़को व गलियों में नजर आने लगी, वही सफाई कर्मचारियों से वार्ता करते हुए व काम पर लौटने का गुहार लगाते नजर आए नगर पंचायत सोनौली ईओ राजनाथ यादव, वार्ता हुई विफल, पहले वेतन फिर काम।

जानकारी देते चले कि, आदर्श नगर पंचायत सोनौली में सफाई कर्मियों ने आज सुबह से ही हड़ताल करते हुवे जलकल पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, सफाई कर्मियों के हड़ताल के कारण नगर में जगह जगह कचरा जमा होना शुरू हो गया। वहीं जैसे ही ईओ हड़ताल स्थल पर पहुंचे तो सफाई कर्मचारियों ने नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।


ईओ राजनाथ यादव ने सफाई कर्मचारियों को मनाने का भरसक प्रयास किया मगर सफाई कर्मी उनकी एक ना सुनते हुए कहा कि, "पहले वेतन फिर काम" पर अड़े रहे, वहीं ईओ प्रदर्शनकारियों को मनाते रहे, आश्वासन देने के बावजूद भी सफाई कर्मी  काम पर नही लौटे, जिसके बाद ईओ बैरंग वापस हो गए।


इस हडताल को लेकर सफाई संगठन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि 3 माह से वेतन नही मिला है, बच्चों का फीस जमा नहीं होने से उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है, वही परीक्षा शुरू होने वाली है, एक सफाई कर्मी ने कहा कि, हम किराए के मकान में रहते है, किराया नहीं दे पाने से हम बे-घर होने के कगार पर है, एक महिला सफाईकर्मी ने कहा कि, घर मे राशन खत्म हो गया है, घर कैसे चलेगा बिना पैसे के।


सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से नगर में आज सफाई पूरी तरह बाधित रही, वहीं सड़को और गलियों में कचरों का ढेर नजर आने लगा है, इस संबंध में नगर पंचायत ईओ राजनाथ यादव ने कहा कि, आज दोपहर 1 बजे तक सबके खातों में पैसा आ जायेगा, वही सफाई कर्मी अपने कथन पर अडिग रहते हुए कहा कि, जैसे ही खाते में पैसा आ जायेगा हम सब काम पर लौट जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे