Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ भाजपा कार्यालय पर आगामी नगर निकाय की तैयारियों को लेकर बैठक का हुआ आयोजन



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ बीजेपी कार्यालय टेंऊंगा में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल नगर निकाय की तैयारी बैठक लेने के लिए उपस्थित हुए सभी कार्यकर्ता ने कार्यालय पर भव्य स्वागत किया इसके उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ बैठक का हुआ शुभारंभ।इस मौके पर के सांसद संगम लाल गुप्ता, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य व नागेंद्र रघुवंशी जिला प्रभारी रहे मौजूद रहे।बैठक की अध्यक्षता हरिओम मिश्र  व  संचालन महामंत्री आशीष श्रीवास्तव ने किया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने अपने सम्बोधन में सरकार के कार्यों का गुणगान करते हुए पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि नगर निकाय चुनाव को जीतने का संकल्प लेकर मजबूती के साथ चुनाव लड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देश पर जो भी प्रत्याशी चुनाव में उतारा जाएगा। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने का कार्य करेंगे।इस मौके पर भाजपा महामंत्री राजेश सिंह, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र नाथ शुक्ला देवेश त्रिपाठी सह मीडिया प्रभारी, अशोक मिश्रा राजेश सिंह महामंत्री, पवन गौतम, अजय वर्मा, नितिन केशरवानी संजय मिश्रा अंसुमान सिंह जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा रुचि केसरवानी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, देवब्रत त्रिपाठी, अभिषेक वैश्य,  पिंकी दयाल, पंकज सिंह आईटी, सुशीला सरोज, अर्पित मिश्रा, रोहित सिंह, बृजेश पांडे, दिन्नू सिंह, गजराज सिंह, मंडल अध्यक्ष महावीर पाल, विद्या सागर शुक्ला, अमरजीत सिंह, आलोक गर्ग, मृदुल गुप्ता, रामआसरे पाल,ओमप्रकाश बिंद आदि  उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे