Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा पुलिस द्वारा एक लाख इनामी बदमाश नोएडा एसटीएफ के एनकाउंटर में हुवा ढेर



पं. बागीश कुमार तिवारी 

गोंडा: गोंडा पुलिस द्वारा एक लाख का घोषित इनाम कुख्यात अपराधी को मार गिराने में नोएडा एवं बुलंदशहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।

गौतमबुद्ध नगर सहित बुलंदशहर में सवा लाख के इनामी डकैत साहब सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गया।पुलिस अधीक्षक नगर सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया आज सुबह चार बजे डकैत साहब सिंह को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने मुखबिर की सूचना पर नोएडा और बुलंदशहर पुलिस की मदद से घेर लिया। इसके बाद पुलिस से घिरे कुख्यात डकैत ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस बचाव को लेकर आमने सामने गोलीबारी प्रारंभ कर दी जिसमें डकैत को तीन गोली लगी। तथा मौके पर उसे घायल हो गया, जिसे अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुख्यात अपराधी साहब सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।"लूट और हत्या के मामले में 

साहब सिंह पर गोंडा पुलिस ने 1 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। इसके अलावा बुलंदशहर पुलिस ने भी उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। साहब सिंह ने 18 अगस्त 2001 को गोंडा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक घर में घुसकर साथियों के साथ डकैती डाली थी। जिसमें घर के सभी 14 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। तथा दो छोटे -छोटे बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई थी।

साहब सिंह जनपद फिरोजाबाद के सजेती गांव का रहने वाला था। उस पर लूट, डकैती सहित अन्य मामलों में कई मुकदमें दर्ज हैं। तथा ओ D-84 गैंग का मेंबर भी था।एस

एसपी एसटीएफ नोएडा इकाई राजकुमार मिश्रा ने बताया, साहब सिंह घरों में डकैती और हत्या कर लूटपाट करने वाले घुमंतू जनजाति के कुख्यात गिरोह का सदस्य था, जिसे काफ़ी दिनो से पुलिस को तलास थी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे