Shiva procession taken out late night
रजनीश / ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज नगर में शनिवार की देर रात्रि निकली शिव बारात का जगह जगह स्वागत व आरती पूजन, प्रसाद वितरण हुआ। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर में भगवान शिव की बारात बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गयी जिसका विभिन्न मंदिरों पर भव्य स्वागत किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के गुड़ाही बाजार स्थित शिव मंदिर से भगवान शिव की बारात निकाली गयी। भगवान शिव की प्रतिमूर्ति बग्गी पर सवार, डीजे, रोड लाइट के साथ शिव बारात निकाली गई। बारात के साथ श्रद्धालु झूमते, नाचते चल रहे थे। गुड़ाही बाजार के शिव मंदिर से प्रारम्भ हुई यह बारात नगर के तमाम शिव मंदिरों पर गयी जहां भगवान शिव की आरती की गयी तथा बारातियों का स्वागत किया गया। नगर के कई शिव मंदिरों पर प्रसाद का वितरण किया गया तो कुछ जगहों पर भंडारे में भोजन की भी व्यवस्था की गयी थी। मंदिरों पर प्रसाद के साथ ही ठंडाई की भी व्यवस्था की गयी थी। बारात में अशोक कुमार सिंघानिया, अमित सिंघानिया, आशीष शुक्ला, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, जोगेंद्र सिंह जानी, चंद्रशेखर गोस्वामी, संतोष सोनी, संजय साहू, हरिगोपाल वैश्य, अरुण कुमार वैश्य, बबलू सोनी, विश्वनाथ साह, रामजी गुप्ता, हरीश गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, आयुष सोनी, संजय यज्ञसेनी, सोनू पुरवार, अरमान पुरवार, कन्हैया लाल वर्मा, मुकेश वैश्य आदि सहित भारी संख्या में लोग चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय सिंह, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज आशीष कुमार वर्मा, अंकित सिंह, अजय सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे।
COMMENTS