Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज में धूमधाम से मनाया गया त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की करनैलगंज शाखा पर 87वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के मोहल्ला बालकराम पुरवा में स्थित शाखा पर शिव जयंती का पर्व का शुभारम्भ विधायक अजय सिंह ने शिव ध्वज फहरा कर किया। उसके बाद रंगारंग धार्मिक कार्यक्रम सनराइज गार्डन में रखा गया। जिसकी शुरुआत तिलक, चंदन व बैज लगाकर किया गया। विधायक अजय सिंह, पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल व बहन सुनीता ने संयुक्त रूप से भगवान शिव व माता पार्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया। बीके सुनीता बहन ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि तुम भगवान का ध्यान करोगे तो वह तुम्हारा ध्यान रखेगा। विधायक ने कहा कि हिन्दू धर्म सर्वश्रेष्ठ है। हमें जाति पांति को भूलकर एक होकर रहना चाहिए। इस अवसर पर बीके सुनीता बहन द्वारा केक भी काटा गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया तथा विशाल शिवलिंग के पास शिव ध्वज भी फहराया गया। कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश शुक्ला ने किया। इस मौके पर अमित सिंघानिया, गणेश प्रसाद तिवारी,  आशीष गिरी, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, चंद्रशेखर गोस्वामी, राजू सोनी, विशाल कौशल, आयुष सोनी, पंडित उमेश मिश्रा, संजय यज्ञ सैनी, बहन सुमित्रा आदि सहित भारी संख्या में पुरुष और महिलायें मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे