Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज: 50 विद्यालय के शिक्षकों को दिया गया योगा का प्रशिक्षण



रजनीश /ज्ञान प्रकाश                                                               

 करनैलगंज(गोंडा)। वेलनेश सेंटर पाल्हापुर के तत्वाधान में ब्लॉक संसाधन केन्द्र करनैलगंज के सभागार में 50 विद्यालय के अध्यापकों को योग प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षक आदर्श कुमार मिश्र ने बताया कि बच्चे अपना अधिकांश समय गृहकार्य और स्कूल से संबंधित कार्यों में बिताते हैं। आराम से खेलने के लिए थोड़ा समय‌ ही मिलता है। इन्हें अतिउत्तेजना एवं व्याकुलता का सामना करना पड़ता है। जीवन मे बहुत जल्दी शैक्षणिक दबाव और साथियों के दबाव का सामना भी। साथ ही वे अपनी असुरक्षा और भय से ग्रस्त हैं। योग उनके व्यक्तित्व में ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार करता है। योग तन, मन और श्वास की जागरूकता को विकसित करता है। एक बच्चे के भटकते मन को एकाग्र करने में मदद करता है।

ध्यान अवधि और एकाग्रता शक्ति बनाता है। ईर्ष्या, भय और क्रोध जैसी नकारात्मक भावनाओं को दूर करने में मदद करता है।

एक सकारात्मक आत्म छवि को बढ़ावा देता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। श्वास और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है। टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रति जुनून को कम करता है। उन्होंने अध्यापकों को योग के प्रणाम आसन, हस्तोत्तानासन, हस्तपादासन, अश्व संचालनासन,दंडासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन, ताड़ासन, धनुरासन, वृक्षासन, मर्जरी आसन व वज्रासन, वीरभद्रासन, शिशुआसन व याद्दाश्त शक्ति को बढ़ाने के लिये प्राणायाम व ध्यान सिखाया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय ने बताया कि स्कूली उम्र के बच्चों 6 से 12 वर्ष की आयु में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुधार के लिए योग और मेडिटेशन के अभ्यास को काफी कारगर माना गया है। योग बच्चों में शारीरिक संतुलन और शक्ति में सुधार करते हैं। इस शिविर में ब्लॉक के बाबूलाल प्रधानाध्यापक प्रशांत, मान सिंह, देवेंद्र सिंह,यशपाल आदि उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे